दो साल बाद भी नहीं बना ईंट सोलिंग
निज प्रतिनिधि, रजौन (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के राजावर बस्ती में मनरेगा योजना से स्वीकृति दो साल बाद भी ईट सोलिंग सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। राजावर पंचायत के वार्ड सदस्य उषा देवी, पति गौतम राम, ग्रामीण पि्रंस कुमार, अमर कुमार ने इसकी शिकायत पीओ के समक्ष दर्ज कराई है। आवेदकों के अनुसार राजावर-नवादा सड़क मार्ग से नाटू मेहतर के घर तक तीन लाख 92 हजार 705 रूपया के तहत मनरेगा द्वारा ईट सोलिंग होना था। लेकिन आज तक वहां सिर्फ बोर्ड लगा है। पंचायत मुखिया मंदरेश्वर ठाकुर ने बताया कि उक्त योजना सत्र 2010-11 की है। यह पूर्व मुखिया छोटे लाल मंडल के कार्यकाल से संबंधित है। उन्होंने बताया कि अबतक बोर्ड गाड़ने के नाम पर 2260 रुपये निकासी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अब ईट सीमेंट का भी दर बढ़ गया है। पुरानी योजना रहने से अब निर्माण कार्य में काफी परेशानी हो रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर