सपा सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर होगा समारोह
By Edited By: Published: Thu, 14 Mar 2013 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2013 07:32 PM (IST)
जौनपुर : समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार के गठन को एक वर्ष पूरे होने पर जिला कार्यालय पर एक भव्य समारोह का आयोजन 15 मार्च को किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी सोच के साथ उप्र को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना देखा था।
युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बागडोर संभालते ही सभी चुनावी वायदे पूरा करने का संकल्प लिया। उनके नेतृत्व में पांच वर्षो के लिए किए गए वादों में से अधिकांश को एक ही वर्ष में पूरा कर दिया। समाजवादी सरकार में गरीब, किसान, नौजवान व मुसलमान के शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर तीव्र गति से काम चल रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें