151 परिवारों को राशन व सूट बांटे
By Edited By: Published: Sun, 10 Mar 2013 11:20 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2013 11:21 PM (IST)
जागरण सहयोगी, जालंधर : माता नानकी जी भलाई केंद्र का 210वां मासिक राशन वितरण समारोह रविवार को मुहल्ला खोदियां में हुआ। इसमें 151 परिवारों को राशन व सूट वितरित किए गए। इस मौके पर ऋता बहल (श्री गंगानगर) मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने महिलाओं को लेडिस सूट वितरित किए। संस्था के मुख्य सेवादार अशोक सोबती ने संस्था द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यो के बारे में जानकारी दी। परमजीत सिंह ओबराय, विकास गुंबर व हरि चंद चुघ ने संस्था को आर्थिक सहायता भेंट की। इस मौके पर हरबंस गगनेजा, नरिंदर मेहंदीरत्ता, विपिन अरोड़ा, बलदेव सिंह बिन्द्रा, हरजिंदर सिंह, रिंकू, रमेश अरोड़ा, राकेश खन्ना, हरीश कुमार व अन्य मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें