पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
By Edited By: Published: Sat, 12 Jan 2013 04:51 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2013 04:52 PM (IST)
मुख्य संवाददाता, फिरोजपुर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय जवानों की निर्मम हत्या को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। शनिवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व भाजपा के प्रदेश महामंत्री कमल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद उधम सिंह चौक पर पाकिस्तान का झंडा फूंका और केंद्र सरकार व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। कमल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण पाकिस्तान लगातार देश को चुनौती दे रहा है। भाजपा के जिला अध्यक्ष नतिंदर मखीजा ने भी भारतीय सैनिकों पर हमले की निंदा की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें