बारिश ने बढ़ाया दक्षिण अफ्रीका का इंतजार

 
Nov 21, 09:32 pm

ब्लोएमफोंटेन [द. अफ्रीका]। बांग्लादेश की धैर्यभरी बल्लेबाजी व भारी बारिश ने शुक्रवार को पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही दक्षिण अफ्रीका का जीत की उम्मीदों पर पानी फेरकर उसका इंतजार बढ़ा दिया। अंपायरों ने जब खराब मौसम के कारण लंच के तय समय से 26 मिनट पहले खेल रोका तब बांग्लादेश 67 रन पर तीन विकेट पर गंवाकर संकट में था।

तीन घंटे बाद अंपायरों ने दिन का शेष खेल भी रद करने का फैसला किया। बांग्लादेश को पारी की हार से बचने के लिए अब भी 221 रन की दरकार है। सुबह एक विकेट पर 20 रन से आगे खेलने उतरे बांग्लादेश ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और केवल दो विकेट गंवाए। तमीम इकबाल [20] आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। वह मखाया एंटिनी की बाहर जाती गेंद पर शाट खेलने के प्रयास में विकेट के पीछे लपके गए। जैक्स कैलिस ने इसके बाद खेल रुकने से पहले जुनैद सिद्दिकी [27] को पवेलियन भेजा।

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 441 रन पर घोषित की थी। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम मात्र 153 रन पर सिमट गई और उसे फालोआन के लिए मजबूर होना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर पाल हैरिस अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण इस मैच में अब आगे नहीं खेल पाएंगे। हैरिस के बाएं हाथ का अगूंठा मैच के पहले दिन सुबह फील्डिंग अभ्यास करते समय फ्रैक्चर हो गया था। इस वजह से उन्हों तीन से चार सप्ताह तक बाहर बैठना पड़ सकता है।

वहीं बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकर रहीम को अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने के लिए फटकार लगाई गई। मैच रेफरी एलन ह‌र्स्ट ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद की गई सुनवाई में मुशफिकर को दोषी पाया।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • क्रिकेट
    Add to My Yahoo! xml
  • टेनिस
    Add to My Yahoo! xml
  • फुटबॉल
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित