शीर्ष स्थान के साथ फाइनल में पहुंचे गौड़ा
भारतीय एथलीट विकास गौड़ा ने राष्ट्रकुल खेलों में पुरषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, महिलाओं की हाई जंप स्पर्धा में भारत की सहाना नागराज भी फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। बुधवार को हुए क्वालीफिकेशन राउंड में गौ़़डा ने 64.53 मीटर थ्रो फेंक
ग्लास्गो। भारतीय एथलीट विकास गौड़ा ने राष्ट्रकुल खेलों में पुरषों की डिस्कस थ्रो स्पर्धा के क्वालीफिकेशन राउंड में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। वहीं, महिलाओं की हाई जंप स्पर्धा में भारत की सहाना नागराज भी फाइनल में पहुंचने में सफल रहीं।
बुधवार को हुए क्वालीफिकेशन राउंड में गौड़ा ने 64.53 मीटर थ्रो फेंकते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। साइप्रस के अपोसतोलोस पारेलिस ([61.91 मी.)] और जमैका के चाड राइट ([61.08 मी.)] क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। गौड़ा ने दिल्ली राष्ट्रकुल खेलों में रजत पदक जीता था। गौड़ा का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66.28 मीटर है। डिस्कस थ्रो का फाइनल गुरवार को खेला जाएगा।
हाई जंप में सहाना ने चौथे प्रयास में 1.81 मी. की कूद लगाई और उन्होंने अपने ग्रुप में सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। सहाना के ग्रुप में छह खिलाड़ी 1.85 मी. की कूद के साथ संयुक्त पहले स्थान पर रहीं। सहाना का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.89 मी. का है। इस बीच, महिलाओं की ट्रिपल जंप स्पर्धा में मयूखा जॉनी ने अपना 6.11 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन यह उन्हें फाइनल में जगह दिलाने के लिए नाकाफी रहा।