बॉक्सिंग इंडिया चुनावः फेडरेशन में बढ़ा यूपी का कद
बाक्सिंग इंडिया चुनाव में उप्र बाक्सिंग संघ के महासचिव अनिल मिश्र को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। बाक्सिंग इंडिया में पहली बार संयुक्त सचिव समेत
जागरण संवाददाता, कानपुर। बाक्सिंग इंडिया चुनाव में उप्र बाक्सिंग संघ के महासचिव अनिल मिश्र को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। बाक्सिंग इंडिया में पहली बार संयुक्त सचिव समेत कई पद खत्म होने से कार्यकारिणी सदस्यों की अहमियत बढ़ी है।
गुरुवार को मुंबई में हुए चुनाव में उप्र बाक्सिंग संघ के महासचिव प्रो. अनिल मिश्र वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य पद पर निर्वाचित हुए हैं। ये निर्वाचन उप्र के मुक्केबाजों को राष्ट्रीय क्षितिज तक पहुंचने में मददगार होगा। गौरतलब है, 24 वर्षों बाद मुक्केबाजी की सियासत में कानपुर को ये गौरव हासिल हुआ है। इससे पहले वर्ष 1990 में तत्कालीन महासचिव स्वर्गीय संतोष मिश्र दद्दू इंडियन बाक्सिंग फेडरेशन में बतौर कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष काबिज थे।
संघ के उप्र अध्यक्ष सीपीएस तेवतिया, अरुण बाजपेई, श्याम मिश्रा, अरुण शर्मा समेत मुक्केबाजों ने इस पर खुशी जताई है।