टेरी वॉल्स ने इस्तीफा वापस लिया, कोच पद पर बने रहेंगे
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच टेरी वॉल्स ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और वो अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने वेतन
नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच टेरी वॉल्स ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है और वो अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने वेतन विवाद की वजह से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। उनके इस फैसले की वजह से खेल जगत में हलचल मच गई थी और इस मामले में खेलमंत्री ने खुद संज्ञान लिया था।
टेरी वाल्श ने आरोप लगाया था कि उन्हें देश में खेल नौकरशाही के फैसले करने की शैली से सामंजस्य बिठाने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा उनका कहना था कि उन्हें टीम के साथ लगातार यात्रा करनी पड़ती है जिसकी वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि उनकी देखरेख में भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था और कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक।