भारतीय टीम की अगुवाई करेगी सुशीला, रितु को मिला आराम
डिफेंडर सुशीला चानू ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 30 मई से शुरू होने वाले चार देशों के टूर्नामेंट में 17 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई करेंगी। इस टूर्नामेंट को रियो ओलिंपिक की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है जिसमें विश्व में तीसरे नंबर की ऑस्ट्रेलिया, चौथे रैकिंग
नई दिल्ली। डिफेंडर सुशीला चानू ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 30 मई से शुरू होने वाले चार देशों के टूर्नामेंट में 17 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई करेंगी। इस टूर्नामेंट को रियो ओलिंपिक की तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है जिसमें विश्व में तीसरे नंबर की ऑस्ट्रेलिया, चौथे रैकिंग की न्यूजीलैंड और दसवें रैंकिंग की जापान भी भाग लेंगे।
नियमित कप्तान रितु रानी को विश्राम दिया गया है। दीपिका को उपकप्तान बनाए रखा गया है। टीम में पूनम रानी और वंदना कटारिया जैसी सीनियर खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा डिफेंडर निक्की प्रधान और 18 वर्षीय मिडफील्डर प्रीति दुबे जैसी युवा खिलाड़ी भी इसका हिस्सा हैं।
सुशीला ने नई भूमिका के बारे में कहा- टीम का कप्तान नियुक्त किया जाना बड़ा सम्मान है। हमने हॉक बे कप में जापान और न्यूजीलैंड का सामना किया था। हमारा मुख्य लक्ष्य जापान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना और उनके खेल को समझना है क्योंकि ओलिंपिक में वे हमारे पूल में हैं।