खेल मंत्रालय ने सुधार के लिए ऑनलाइन सुझाव मांगे
युवाओं के साथ तालमेल बनाने की अपनी मुहिम में खेल मंत्रालय ने भारत को खेल जगत की महाशक्ति बनाने के लिए जनता से ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं।
By ShivamEdited By: Published: Fri, 12 Dec 2014 03:02 PM (IST)Updated: Fri, 12 Dec 2014 03:11 PM (IST)
नई दिल्ली। युवाओं के साथ तालमेल बनाने की अपनी मुहिम में खेल मंत्रालय ने भारत को खेल जगत की महाशक्ति बनाने के लिए जनता से ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं।
मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'खेल विभाग, खेल व युवा मामलों के मंत्रालय ने 'मेकिंग इंडिया ए स्पोर्ट्स सुपरपावर' अभियान को सफल बनाने के लिए ऑनलाइन सुझाव व प्रतिक्रियाएं मांगी हैं। भारत खेल की दुनिया में बहुत अच्छा कर रहा है लेकिन उसमे और आगे बढ़ने की क्षमता मौजूद है। अगर इस दिशा में खेल परंपरा को बढ़ाने, शिक्षा व खेल को जोड़ने और प्रतिभाओं को सही समय पर पहचानने जैसी पहल शुरू की जाएं तो भारत खेल जगत में सुपरपावर बनकर उभर सकता है।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें