स्टार भारतीय सिंगल्स खिलाड़ी सोमदेव ने पेशेवर टेनिस को कहा अलविदा
करियर में चोटों से जूझने वाले भारत के सिंगल्स टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन ने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है।
नई दिल्ली। करियर में चोटों से जूझने वाले भारत के सिंगल्स टेनिस स्टार सोमदेव देववर्मन ने पेशेवर टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही शुरुआत में रफ्तार से बढ़ता नजर आ रहा उनका करियर अचानक समाप्त हो गया है।
तस्वीरें : गोल्ड मेडल विजेता इस खिलाड़ी ने टेनिस को कहा अलविदा
नए साल के पहले दिन 31 वर्षीय सोमदेव ने ट्वीट करके सभी को इस फैसले की खबर दी। सोमदेव ने लिखा, 'प्रो टेनिस से संन्यास लेकर 2017 की नई शुरुआत कर रहा हूं। इतने साल प्यार और समर्थन देने वाले सभी लोगों को शुक्रिया।' सोमदेव का करियर 2012 में तब ढलान की ओर जाने लगा जब कंधे की चोट ने उन्हें परेशान करना शुरू किया। उन्होंने बाद में वापसी तो की लेकिन काफी समय से वो कुछ कारणों से कोर्ट से दूर ही रहे और अब उन्होंने अचानक पेशेवर टेनिस को अलविदा कहने का फैसला ले लिया।