एशियन गेम्स : सीमा पूनिया ने भारत को दिलाया पांचवां गोल्ड मेडल
भारत की सीमा पूनिया ने एशियाई खेलों में महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। सीमा ने अपने अंतिम प्रयास में
By SanjayEdited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 05:48 PM (IST)
इंचियोन । भारत की सीमा पूनिया ने एशियाई खेलों में महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। सीमा ने अपने अंतिम प्रयास में 61.03 मीटर तक चक्का फेंककर यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले उन्होंने 55.76 मीटर, 57.00 मीटर, 59.36 मीटर की दूरी तक चक्का फेंका था। झिआओझिन लू ने 59.35 मीटर तक चक्का फेंकते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
दूसरी तरफ भारत की कृष्णा पूनिया कांस्य पदक से चूक गईं। कृष्णा का प्रदर्शन खराब रहा और वे अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 57.84 मीटर तक ही चक्का फेंक सकीं, जिससे उन्हें पांचवां स्थान मिला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें