डिस्कस थ्रो में सीमा पुनिया को रियो ओलंपिक का टिकट
डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में सीमा पुनिया ने रियो ओलंपिक 2016 का टिकट पक्का कर लिया है।
By Lalit RaiEdited By: Published: Sun, 29 May 2016 11:18 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 12:08 PM (IST)
नई दिल्ली। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में रियो ओलंपिक 2016 के लिए सीमा पुनिया का टिकट पक्का हो गया है। सीमा ने पिछले ओलंपिक मार्क 61.00 से आगे 62.62 का थ्रो कर डिस्क्स थ्रो स्पर्धा में क्वालिफाई कर लिया।
इससे पहले भारतीय डिस्क्स थ्रोअर पुनिया ने 2006 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर और 2010 में ब्रोन्ज़ मेडल जीता था। 2014 के कॉमनवेल्थ में पुनिया ने दोबारा सिल्वर जीता था। 2014 के एशियन गेम्स में हरियाणा की इस एथलीट ने गाल्ड मेडल जीता था। इससे पहले 2004 और 2012 ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें