Move to Jagran APP

सानिया और साकेत ने जीता भारत के लिए छठा स्वर्ण

एशियन गेम्स की टेनिस स्पर्धा में सोमवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। मिक्स्ड डबल्स में सानिया मिर्जा और साकेत मायनेनी की जोड़ी ने जहां स्वर्ण पदक जीता, वहीं साकेत ने सनम सिंह के साथ मिलकर पुरुष डबल्स में भारत को रजत पदक दिलाया। इसके साथ ही भारत ने अपना अभियान पांच पदकों के साथ खत्म किया, जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य शामिल हैं।

By Sudhir JhaEdited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 07:15 PM (IST)Updated: Tue, 30 Sep 2014 08:19 AM (IST)
सानिया और साकेत ने जीता भारत के लिए छठा स्वर्ण

इंचियोन। एशियन गेम्स की टेनिस स्पर्धा में सोमवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। मिक्स्ड डबल्स में सानिया मिर्जा और साकेत मायनेनी की जोड़ी ने जहां स्वर्ण पदक जीता, वहीं साकेत ने सनम सिंह के साथ मिलकर पुरुष डबल्स में भारत को रजत पदक दिलाया। इसके साथ ही भारत ने अपना अभियान पांच पदकों के साथ खत्म किया, जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य शामिल हैं।

loksabha election banner

ग्वांग्झू एशियाई खेलों में विष्णु वर्धन के साथ मिलकर रजत पदक जीतने वाली सानिया ने इस बार साकेत को जोड़ीदार चुना। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीनी ताइपे के यिन सेन पेंग और चिंग हाओ चान की शीर्ष वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात दी। एशियन गेम्स में सानिया का यह आठवां पदक है।

मायनेनी के पास दो स्वर्ण पदक जीतने का मौका था। पुरुष डबल्स के फाइनल में मायनेनी और सनम सिंह को योंगक्यू लिन और हियोन चुंग की दक्षिण कोरियाई जोड़ी से 5-7, 6-7 से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा। इस हार के साथ ही सनम लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने से चूक गए। सनम ने पिछली बार सोमदेव के साथ सोना जीता था।

लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना और सोमदेव देववर्मन के बिना उतरी इस भारतीय टीम ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया। हालांकि वह चार साल पहले का प्रदर्शन नहीं दोहरा सके, जब ग्वांग्झू में भारत ने दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते थे। भारत के शीर्ष सिंगल्स खिलाड़ी सोमदेव ने सिंगल्स और पुरुष डबल्स में स्वर्ण पदक जीता था। एशियन गेम्स में पहली बार खेल रहे युकी भांबरी ने सिंगल्स में और पुरुष डबल्स में दिविज शरण के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता। वहीं सानिया और प्रार्थना थोंबारे की जोड़ी ने महिला डबल्स में कांस्य पदक जीता।

करिश्माई सानिया :::

सानिया मिर्जा (जन्म : 15 नवंबर 1986, मुंबई) :::

* 2002 बुसान एशियन गेम्स में मिक्स्ड डबल्स का कांस्य

* 2006 दोहा एशियन गेम्स में मिक्स्ड डबल्स का स्वर्ण

* 2006 दोहा एशियन गेम्स में महिला सिंगल्स का रजत

* 2006 दोहा एशियन गेम्स में महिला टीम का रजत

* 2010 ग्वांग्झू एशियन गेम्स में मिक्स्ड डबल्स का रजत

* 2010 ग्वांगझू एशियन गेम्स में महिला सिंगल्स का कांस्य

* 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में महिला डबल्स का कांस्य

* 2014 इंचियोन एशियन गेम्स में मिक्स्ड डबल्स का स्वर्ण

* 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला सिंगल्स का रजत

* 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला डबल्स का कांस्य


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.