विश्व चैंपियन कैरोलिन को हराकर साइना ने जीता खिताब
साइना नेहवाल ने विश्व चैंपियन कैरोलिन मारिन को हराते हुए सैयद मोदी ग्रांप्रि गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विश्व में तीसरे क्रम की और गत विजेता साइना ने खिताबी मुकाबले में स्पेनिश खिलाड़ी को 19-21, 25-23, 21-16 से पराजित किया। जीत के लिए उन्हें एक घंटा 19
लखनऊ। साइना नेहवाल ने विश्व चैंपियन कैरोलिन मारिन को हराते हुए सैयद मोदी ग्रांप्रि गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। विश्व में तीसरे क्रम की और गत विजेता साइना ने खिताबी मुकाबले में स्पेनिश खिलाड़ी को 19-21, 25-23, 21-16 से पराजित किया। जीत के लिए उन्हें एक घंटा 19 मिनट संघर्ष करना प़़डा।
दोनों खिला़ि़डयों के बीच अब तक हुए तीनों मुकाबलों में साइना ही जीती हैं। पहले गेम में 16-12 की स्थिति के बाद साइना ने इसे गंवा दिया। दूसरे गेम में साइना 10-6 की ब़़ढत ले चुकी थी, लेकिन 21 साल की स्पेनिश खिलाड़ी ने वापसी करते हुए 15-12 की बढ़त हासिल कर ली। दूसरे गेम में कांटे का मुकाबला हुआ और साइना ने कई गेम पाइंट बचाते हुए इसे जीता। निर्णायक गेम में भारतीय खिलाड़ी ने गलतियां दोहराई नहीं और 9-4 की बढ़त बना ली। इसके बाद इसे कायम रखते हुए खिताब अपने कब्जे में किया।