साइना हारकर हांग कांग सुपर सीरीज से हुईं बाहर
हांग कांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय फैंस को तब करारा झटका लगा जब महिलाओं के सिंगल्स में साइना नेहवाल की हार के साथ आगे की उम्मीदें खत्म हो गईं। भारतीय स्टार शटलर साइना को क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में चीनी तेइपे की टाइ जू यिंग ने चौंकाया।
हांग कांग। हांग कांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय फैंस को तब करारा झटका लगा जब महिलाओं के सिंगल्स में साइना नेहवाल की हार के साथ आगे की उम्मीदें खत्म हो गईं। भारतीय स्टार शटलर साइना को क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में चीनी तेइपे की टाइ जू यिंग ने चौंकाया।
तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल 15-21, 19-21 से ये मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। चीन तेइपे की खिलाड़ी ने साइना को महज 39 मिनटों के अंदर हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। टाइ जू यिंग के खिलाफ इतिहास में साइना का रिकॉर्ड बेहतर था और सात में से पांच मुकाबलों में साइना ही जीती थीं लेकिन इस मैच ने साइना को चौंका दिया। आखिरी बार 2013 के स्विस ओपन सेमीफाइनल में इन दोनों खिलाड़ियों की टक्कर हुई थी और साइना विजेता साबित हुई थीं। विश्व नंबर 4 खिलाड़ी साइना नेहवाल ने हाल में चाइना ओपेन का खिताब जीता था लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन काफी लचर नजर आया।