सिनसिनाटी मास्टर्स: बोपन्ना-डोडिग की जोड़ी क्वॉर्टर फाइनल में
बोपन्ना और डोडिग का सामना अब दूसरी वरीयता प्राप्त लुकाज कुबोज और मार्शेलो मेलो से होगा।
नई दिल्ली, पीटीआइ। भारत के खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके क्रोएशिया के जोड़ीदार इवान डोडिग की जोड़ी सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई। उन्होंने जुआन सेबेस्टियन काबाल और फेबियो फोगनिनी को एक कड़े मुकाबले में हराया।
सातवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और डोडिग ने क्रोएशिया के काबाल और इटली के फोगनिनी को 5-7, 7-5, 10-8 से हराया।
करीब एक घंटे 41 मिनट तक चले नजदीकी मुकाबले में बोपन्ना और डोडिग ने अपने विरोधियों की सर्विस दो बार तोड़ी लेकिन एक बार उनकी सर्विस भी टूटी। काबाल और फोगनिनी ने सात ब्रेकपॉइंट बचाए जिससे बोपन्ना और डोडिग को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बोपन्ना और डोडिग का सामना अब दूसरी वरीयता प्राप्त लुकाज कुबोज और मार्शेलो मेलो से होगा जिन्होंने डिएगो एस और मीशा ज्वेरेव को 7-5, 6-2 से हराया।