सैफ कपः रॉबिन के दम पर भारत ने श्रीलंका को 2-0 से हराया
भारतीय फुटबॉलर रॉबिन सिंह के दो गोलों के दम पर भारतीय फुटबॉल टीम ने दक्षिण एशिया फुटबॉल फेडरेशन (सैफ) चैंपियनशिप में विजयी आगाज किया है। मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 2-0 से मात दी।
By ShivamEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2015 08:35 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2015 08:42 PM (IST)
थिरुवनंथपुरम। भारतीय फुटबॉलर रॉबिन सिंह के दो गोलों के दम पर भारतीय फुटबॉल टीम ने दक्षिण एशिया फुटबॉल फेडरेशन (सैफ) चैंपियनशिप में विजयी आगाज किया है। मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 2-0 से मात दी।
मैच में रॉबिन सिंह ने 51वें और 73वें मिनट में दो गोल किए। 2018 फीफा विश्व कप के क्वालीफायर्स में खराब प्रदर्शन के बाद छह बार के सैफ कप चैंपियंस ने आज फैंस को कुछ राहत जरूर दी। 25 वर्षीय रॉबिन सिंह ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीता और कप्तान सुनील क्षेत्री के सहयोग के साथ वो टीम को पूरे अंक दिलाने में सफल हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें