रॉस के गोल से रांची राइनोज जीता
मुंबई। गत चैंपियन रांची राइनोज ने जस्टिन रेड रॉस के एकमात्र गोल से एचआइएल मैच में मुंबई मैजिशियंस को 1-0 से शिकस्त दी।
मुंबई। गत चैंपियन रांची राइनोज ने जस्टिन रेड रॉस के एकमात्र गोल से एचआइएल मैच में मुंबई मैजिशियंस को 1-0 से शिकस्त दी।
रॉस ने 11वें मिनट में मोरित्ज फुस्र्ते की मदद से शानदार मैदानी गोल दागा, जो मैच के लिए निर्णायक साबित हुआ। दोनों टीमें रक्षात्मक खेल रही थीं जिससे दोनों टीमें कोई मौका नहीं भुना सकीं। मुंबई ने रांची में पहले चरण में राइनोज से 1-1 से ड्रॉ खेला था, लेकिन टीम यहां वैसा प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब मुंबई मैजिशियंस की टीम 15 फरवरी को यहां दिल्ली वेवराइडर्स से भिड़ेगी, जबकि रांची राइनोज का सामना 12 फरवरी को वेवराइडर्स से होगा।
पढ़ें: रोमांचक मैच में भारत की हार, कीवी टीम को 1-0 की बढ़त
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर