राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे। कार्यक्रम 12.30 बजे शुरू होगा। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं की प्रतिमा,प्रमाणपत्र और पांच लाख रूपये की नकद धनराशि मिलती है।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आज मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री विजय गोयल शामिल होंगे। कार्यक्रम में खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किए जाने वाले खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की आज जन्मतिथि है। आज के दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद सिंह भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी और कप्तान थे।