पुर्तगाल ने अर्जेंटीना को और ब्राजील ने ऑस्ट्रिया को हराया
राफेल गुरेरो के गोल के दम पर पुर्तगाल ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। मंगलवार देर रात खेले गए मुकाबले में सभी की निगाहें पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोन मेसी पर थीं, लेकिन यह दोनों खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके और
मैनचेस्टर। राफेल गुरेरो के गोल के दम पर पुर्तगाल ने अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। मंगलवार देर रात खेले गए मुकाबले में सभी की निगाहें पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोन मेसी पर थीं, लेकिन यह दोनों खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सके और दूसरे हाफ के बाद मैदान पर भी नहीं उतरे।
दोनों ही टीमों ने गोल के कई मौके बनाए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली और एक समय मैच गोलरहित ड्रॉ की ओर जा रहा था, लेकिन इंजुरी टाइम में गुरेरो ने गोल दागकर पुर्तगाल को जीत दिलाई। पुर्तगाल की विश्व कप उपविजेता अर्जेंटीना पर 42 वर्षों में यह पहली जीत है। अर्जेंटीना के मैनेजर गेरार्ड माटिर्नो ने कहा कि हमारी पहले से योजना थी कि मेसी को हाफ टाइम में मैदान से बाहर बुला लिया जाएगा।
वहीं, दूसरी तरफ विएना (ऑस्ट्रिया) में हुए अंतरराष्ट्रीय मैत्री फुटबॉल मैच में रॉबर्टो फिरमिनो द्वारा अंतिम क्षणों में दागे गए गोल की मदद से ब्राजील ने ऑस्ट्रिया को 2-1 से हराया। यह विश्व कप के बाद ब्राजील की लगातार छठी जीत है। ऑस्ट्रिया की यह इस साल पहली हार है। हालांकि वह विश्व कप के बाद ब्राजील के खिलाफ गोल दागने वाला पहला देश बना। ब्राजील ने 64वें मिनट में बढ़त बनाई, जब कॉर्नर पर डेविड लुइस ने हेडर के जरिये गोल दागा। एलेक्जेंडर ड्रेगोविच ने 75वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल दागते हुए ऑस्ट्रिया को 1-1 की बराबरी दिलाई। फिरमिनो ने अंतिम क्षणों में जबर्दस्त गोल दागते हुए ब्राजील को 2-1 की बढ़त दिलाई, जो निर्णायक साबित हुई।