विवादित खेल पुरस्कार बटने के बाद ये थे कुछ खिलाड़ियों के बयान
तमाम विवादों के बाद आखिरकार खेल पुरस्कार दे दिए गए। इन पुरस्कारों के बाद देश के विभिन्न खिलाड़ियों ने क्या प्रतिक्रियाएं दीं, आइए जानते हैं।
नई दिल्ली। तमाम विवादों के बाद आखिरकार खेल पुरस्कार दे दिए गए। इन पुरस्कारों के बाद देश के विभिन्न खिलाड़ियों ने क्या प्रतिक्रियाएं दीं, आइए जानते हैं।
'हर साल पुरस्कार को लेकर विवाद होता है। कुछ योग्य खिलाड़ी इससे चूक जाते हैं। मुझे लगता है कि कुछ फैसले जल्दबाजी में लिए जाते है। मुझे खुशी है कि तीसरे प्रयास में अवार्ड मिला, लेकिन मैंने इसको ध्यान में रखकर कुछ नहीं किया। अगर आप अच्छा करते हो तो अवार्ड आपको मिलता है।Ó
- हिना सिद्धू, निशानेबाज
'विवाद को लेकर आप कुछ नहीं कर सकते। पिछली बार तो ज्यादा विवाद हुआ था। हालांकि मेरा मानना है कि मनोज को भी अर्जुन अवार्ड मिलना चाहिए।'
- जय भगवान, मुक्केबाज
'पता नहीं लोगों ने मेरे बारे में क्या कहा, लेकिन अगर समिति को लगता है कि मैं इसके योग्य हूं तो मेरे लिए इतना काफी है। यह अवार्ड मुझे बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।Ó
- अनाका अलंकामोनी, स्क्वॉश खिलाड़ी
'अर्जुन अवार्ड मेरे लिए बहुत महत्व रखता है। मैंने इसे ग्रहण करने के लिए इटली में टूर्नामेंट को छोड़ा है। यह अवार्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने में मददगार होगा। मैंने विवाद के बारे में सुना था, लेकिन मेरा मानना है कि योग्य उम्मीदवारों को चुना गया।'
- अनिरबान लाहिड़ी, गोल्फर