Move to Jagran APP

PWL: सेमीफाइनल में हारे सुल्तान, मैदान मार कर फाइनल में पहुंची मुंबई

प्रो रेसलिंग लीग के सेमीफाइनल में मुंबई महारथी ने दिल्ली सुल्तान को 4-3 से मात दे दी।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sat, 14 Jan 2017 10:08 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 01:55 PM (IST)
PWL: सेमीफाइनल में हारे सुल्तान, मैदान मार कर फाइनल में पहुंची मुंबई
PWL: सेमीफाइनल में हारे सुल्तान, मैदान मार कर फाइनल में पहुंची मुंबई

नई दिल्ली, जेेएनएन| मुंबई महारथी ने शानदार वापसी करते हुए प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के दूसरे संस्करण में शुक्रवार को दिल्ली सुल्तान को 4-3 से हरा फाइनल में प्रवेश कर लिया।

loksabha election banner

एक समय मुंबई की टीम 1-3 से पिछड़ रही थी। मुंबई ने लगातार तीन मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और लीग दौरा का समापन पांच मैचों में छह अंकों के साथ किया।

दिल्ली की कप्तान साक्षी मलिक ने टॉस जीता और 57 किलोग्राम भारवर्ग में पुरुष मुकाबले को रद्द कर दिया। मुंबई की कप्तान इरिका विएबे ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में होने वाले महिला मुकाबले को रद्द कर दिया। जॉर्जिया के डेविड त्लाशाड्जे ने दिल्ली को विजयी शुरुआत दिलाई। उन्होंने पुरुषों के 70 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में मुंबई के प्रीतम को 6-2 से मात दी।

अजरबैजान की मारिया स्टाडनिक ने मुंबई की कारोलिना कास्टिलो हिडाल्गो को महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में मात देते हुए अपनी टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। मुंबई का खाता जाब्रायिल हासानोव ने खोला उन्होंने पुरुषों के 70 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में प्रवीण राणा को 7-0 से मात दी।

रियो ओलम्पिक-2016 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक ने महिलाओं के 58 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में मुंबई की सरिता को 3-1 से हराते हुए अपनी टीम की बढ़त में इजाफा कर दिया।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विकास ने मुंबई की वापसी की नींव रखी और पुरुषों के 65 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में सुरजीत ग्रेवाल को 15-8 से मात दी। इरिका ने महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग मुकाबले में दिल्ली की एलिना माख्यनिया को 3-0 से हराया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्कोर 3-3 से बराबर था और अखिरी मुकाबला 97 किलोग्राम भारवर्ग में मुंबई के यूक्रेन के खिलाड़ी पाव्लो ओलियनिक और सत्यव्रत कादियान के बीच था। पाव्लो ने सत्यव्रत को 8-3 से हराते हुए मुंबई को फाइनल में पहुंचाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.