महिला जिम्नास्ट से कोच ने की छेड़छाड़
इंचियोन एशियाई खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे जिम्नास्ट कोच मनोज राणा व खिलाड़ी चंदन पाठक पर एक पूर्व महिला जिम्नास्ट ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले में आरोपियों की तरफ से भी पुलिस को महिला द्वारा झूठे आरोपों में फंसाने के बारे में एक शिकायत दी गई है। आइप
जासं, नई दिल्ली। इंचियोन एशियाई खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे जिम्नास्ट कोच मनोज राणा व खिलाड़ी चंदन पाठक पर एक पूर्व महिला जिम्नास्ट ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि, मामले में आरोपियों की तरफ से भी पुलिस को महिला द्वारा झूठे आरोपों में फंसाने के बारे में एक शिकायत दी गई है।
आइपी एस्टेट थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं, मनोज राणा ने खुद पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों को सिरे से नकार दिया। पीड़ित वर्तमान में एक शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत हैं।
पुलिस के अनुसार, गत 2 सितंबर को पीड़ित 29 वर्षीय महिला इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में प्रेक्टिस कर रही थी। इस दौरान वहां भारतीय जिम्नास्ट टीम के कोच मनोज राणा व खिलाड़ी चंदन पाठक भी थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ बदसुलूकी भी की। उस समय तो घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। लेकिन, बाद में पीड़िता ने मामले की शिकायत जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में की।
आरोप है कि फेडरेशन की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत सोमवार को आइपी एस्टेट थाने में की। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।