Move to Jagran APP

रूसी महिला एथलीट मारिया सेविनोवा से छीना गया लंदन ओलंपिक का स्वर्ण पदक

खेल पंचाट न्यायालय ने रूस की महिला एथलीट मारिया सेविनोवा से लंदन ओलम्पिक-2012 में जीता गया उनका 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक छीन लिया गया है।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Sat, 11 Feb 2017 11:17 AM (IST)Updated: Sat, 11 Feb 2017 11:30 AM (IST)
रूसी महिला एथलीट मारिया सेविनोवा से छीना गया लंदन ओलंपिक का स्वर्ण पदक
रूसी महिला एथलीट मारिया सेविनोवा से छीना गया लंदन ओलंपिक का स्वर्ण पदक

लुसाने (स्विट्जरलैंड), जेएनएन| रूस की महिला एथलीट मारिया सेविनोवा से लंदन ओलंपिक-2012 में जीता गया उनका 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक छीन लिया गया है। खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने सेविनोवा के खिलाफ डोपिंग के एक मामले में शुक्रवार को यह आदेश पारित किया। सीएएस ने सेविनोवा को 26 जुलाई, 2010 से 19 अगस्त, 2013 के बीच प्रतिबंधित पदार्थो के सेवन का दोषी पाया। परिणामस्वरूप इस अवधि में सेविनोवा द्वारा जीते गए सभी पदक उनसे छीन लिए गए हैं।

loksabha election banner

सेविनोवा ने इस अवधि में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2011 और यूरोपियन चैम्पियनशिप-2010 में भी स्वर्ण पदक जीते थे। विश्व चैम्पियनशिप-2013 में सेविनोवा द्वारा जीता गया कांस्य पदक भी उनसे छीन लिया गया है। इसके अलावा सीएएस ने सेविनोवा पर चार वर्ष का प्रतिबंध भी लगाया है। सेविनोवा पर यह प्रतिबंध 2015 से लागू होगा।

सीएएस ने अपने आदेश में कहा है, 'स्पष्ट सबूतों के आधार पर सेविनोवा को बार्सिलोना में हुए यूरोपियन चैम्पियनशिप-2010 और मॉस्को में हुए विश्व चैम्पियनशिप-2013 के दौरान डोपिंग का दोषी पाया है। परिणामस्वरूप उन पर 24 अगस्त, 2015 से चार वर्ष के लिए प्रतिबंधित किया जाता है और 26 जुलाई, 2010 से 19 अगस्त, 2013 के बीच उनके द्वारा जीते गए सभी पदक, प्रदान की गई इनामी राशि, मेडल और हिस्सा लेने के लिए दी गई राशि उनसे वापस ली जाती है'।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गौरतलब है कि विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की रिपोर्ट में भी सेविनोवा को डोपिंग का दोषी कहा गया था। रूस में डोपिंग के व्यापक सरकार प्रायोजित कार्यक्रमों का खुलासा करने वाली यूनिला स्टेपानोवा के आरोपों के बाद किए गए जांच के चलते सेविनोवा पर अस्थायी तौर पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सेविनोवा ने 2013 से किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.