ललित भनोट बने एशियाई एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष
राष्ट्रकुल खेल घोटाले में जेल जा चुके भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) के पूर्व महासचिव ललित भनोट को वुहान (चीन)]में हुए चुनाव में एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) का उपाध्यक्ष चुना गया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआइ) की अनुशंसा पर चुनाव लड़ने वाले भनोट ने 14 उम्मीदवारों के बीच पांच में से एक
नई दिल्ली। राष्ट्रकुल खेल घोटाले में जेल जा चुके भारतीय ओलंपिक संघ (आइओए) के पूर्व महासचिव ललित भनोट को वुहान (चीन)]में हुए चुनाव में एशियाई एथलेटिक्स संघ (एएए) का उपाध्यक्ष चुना गया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआइ) की अनुशंसा पर चुनाव लड़ने वाले भनोट ने 14 उम्मीदवारों के बीच पांच में से एक उपाध्यक्ष का पद हासिल किया।
एएफआइ निदेशक एमएल डोगरा ने बताया कि भनोट आसान जीत के साथ एएए के उपाध्यक्ष चुने गए हैं। दिल्ली राष्ट्रीय खेल घोटाले में फंसे भनोट एक दशक से अधिक समय तक एएफआइ सचिव रहे और आइओए महासचिव भी थे। इसके बाद ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) ने आइओए पर 14 महीने का निलंबन लगाया। वे फिलहाल एएफआइ की योजना समिति के अध्यक्ष हैं। आइओसी ने उन्हें पिछले वर्ष आइओए चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी क्योंकि वह राष्ट्रकुल खेल घोटाले में जेल जा चुके थे लेकिन एएए का चुनाव लड़ने में ऐसी कोई रोक नहीं थी। आइओए के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रकुल खेल घोटाले में जेल जा चुके सुरेश कलमाड़ी ने भी 2013 में एएए के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। उन्हें हाल ही में एएए का आजीवन अध्यक्ष बनाया गया है।