WTA रैंकिंग: कैरोलिना प्लिस्कोवा नंबर वन पर बरकरार
मेरिका की योहान कोंटा को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब सातवें स्थान पर आ गई हैं।
मेड्रिड, पीटीआइ। चेक गणराज्य की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने सोमवार को जारी ताजा महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में अपना पहला स्थान कायम रखा है। इसी महीने विंबलडन का खिताब जीतने वाली स्पेन की मुगुरुजा को एक स्थान का फायदा हुआ है।
उनके अलावा यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना भी एक स्थान की छलांग के साथ पांचवें स्थान पर आ गई हैं। मुगुरुजा अब चौथे स्थान पर आ गई हैं। रोमानिया की सिमोना हालेप और जर्मनी की एंगलिक केर्बर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं।
अमेरिका की योहान कोंटा को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। वह अब सातवें स्थान पर आ गई हैं। डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी भी एक स्थान की छलांग के साथ छठे स्थान पर आ गई हैं।
रूस की स्वतेलाना कुजनेत्सोवा भी अपने आठवें स्थान पर कायम हैं। मुगुरुजा से विंबलडन के फाइनल में हारने वाली अमेरिका की वीनस विलियम्स नौवें स्थान पर कायम हैं। पोलैंड की एगनिस्का रादवांस्का ने भी अपना 10वां स्थान कायम रखा है।