जोशना करेंगी भारतीय स्क्वॉश टीम का नेतृृत्व
जोशना चिनप्पा एक से छह दिसंबर तक कनाडा में होने वाली विश्व महिला टीम स्क्वॉश चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृृत्व करेंगी।
चेन्नइ। जोशना चिनप्पा एक से छह दिसंबर तक कनाडा में होने वाली विश्व महिला टीम स्क्वॉश चैंपियनशिप में भारतीय टीम का नेतृृत्व करेंगी।
भारतीय स्क्वॉश रैकेट्स संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि भारत की शीर्ष रैंकिंग प्राप्त खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हैं और उन्होंने इस बारे में कोच साइरस पोंचा को ई-मेल के जरिए सूचना दे दी थी। पोंचा ने उन सभी खिलाड़ियों से अपनी उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी थी जिन्होंने एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। साथ ही उन्हें विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल्स के लिए बुलाया था। जोशना, अलंकामोनी और बालामुरूकन ने अपना जवाब ई-मेल के जरिए दे दिया जबकि पल्लीकल ने कोई जवाब नहीं दिया। इससे माना गया कि वे उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में पल्लीकल पर सरकार से मिलने वाली राशि गंवाने का खतरा है। चयन समिति ने इसके बाद ट्रायल्स के बाद टीम का चयन किया। समिति में पोंचा और सहायक कोच एस मनियाम भी शामिल हैं। टीम में जोशना के अलावा अनाका अलंकामोनी, अपराजिता बालामुरूकन, सचिका इंगले और हर्षित कौर जवांडा शामिल हैं।