जापान की राजधानी में कुछ इस तरह से मना जश्न
टोक्यो टोक्यो में लोगों ने ब्यूनस आयर्स में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा जापान की राजधानी को 2020 ओलंपिक की मेजबानी के लिए चुने जाने का जश्न मनाया।
ब्यूनस आयर्स। टोक्यो टोक्यो में लोगों ने ब्यूनस आयर्स में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा जापान की राजधानी को 2020 ओलंपिक की मेजबानी के लिए चुने जाने का जश्न मनाया।
पढ़ें: जापान के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
करीब 2,000 लोग कोमाजावा ओलंपिक पार्क जिम्नेजियम में लगी बड़ी स्क्रीन पर आइओसी की बैठक का सीधा प्रसारण देख रहे थे। जैसे ही आइओसी अध्यक्ष जैक रोगे ने मतदान के परिणाम वाला लिफाफा खोला और सुबह करीब 5.15 बजे जब नतीजा पढ़ा तो लोग खुशी से झूम उठे। 20 वर्षीय मिनोरी नकानो ने नम आंखों के साथ कहा, 'मैं बेहद खुश हूं।' यह जिम्नेजियम 1964 ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बनाया गया था। 37 वर्षीय सचिको नागुजी ने कहा, 'मैं रात दस बजे से यहां हूं, क्योंकि मैं इस मौके को खोना नहीं चाहता था।'
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर