जापान में होगा फीफा क्लब विश्व कप का आयोजन
फीफा क्लब विश्व कप का आयोजन इस वर्ष दिसंबर में जापान में होगा। जापान को 2016 में भी इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी मिली है। जापान ने तीन वर्ष पहले फुटबॉल आयोजन की मेजबानी की थी।
By sanjay savernEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 04:50 PM (IST)
मैड्रिड। फीफा क्लब विश्व कप का आयोजन इस वर्ष दिसंबर में जापान में होगा। जापान को 2016 में भी इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी मिली है। जापान ने तीन वर्ष पहले फुटबॉल आयोजन की मेजबानी की थी।
फीफा महासचिव जेरोम वाल्क ने कहा कि जापान फुटबॉल संघ का अनुभव उसके काम आया। जिसने कई अहम आयोजन किए हैं और उन आयोजनों की सफलता ने फीफा को एक बार फिर उसे क्लब विश्व कप के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपने पर मजबूर किया। जापान ने इससे पहले लगातार आठ बार फीफा क्लब विश्व कप की मेजबानी की है। इस वषर्ष का आयोजन 10 से 20 दिसंबर के बीच होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें