भारतीय महिला कुश्ती टीम ने जीता रजत पदक
भारतीय महिला कुश्ती टीम ने पांचवीं सीनियर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 'कप ऑफ प्रेसीडेंट ऑफ कजाखिस्तान' में दूसरा स्थान हासिल किया। मेजबान कजाखिस्तान ने स्वर्ण, जबकि मंगोलिया ने कांस्य पदक जीता।
अस्ताना। भारतीय महिला कुश्ती टीम ने पांचवीं सीनियर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता 'कप ऑफ प्रेसीडेंट ऑफ कजाखिस्तान' में दूसरा स्थान हासिल किया। मेजबान कजाखिस्तान ने स्वर्ण, जबकि मंगोलिया ने कांस्य पदक जीता।
इस टूर्नामेंट में भारतीय महिलाओं का शानदार प्रदर्शन सितंबर में लास वेगास में होने वाली आगामी विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। विश्व चैंपियनशिप में भाग लेकर महिला कुश्ती टीम के पास रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का शानदार मौका होगा।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भारत की युवा सनसनी विनेश (48 किग्रा), ललिता सहरावत (55 किग्रा) और अनीता (63 किग्रा) ने दमदार खेल दिखाते हुए अपने भार वर्ग में सभी मुकाबले जीते। जबकि साक्षी मलिक (58 किग्रा) को सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इनके शानदार प्रदर्शन की मदद से भारतीय टीम रजत पदक जीतने में सफल रही।
निर्मला देवी (53 किग्रा), सरिता (60 किग्रा), नवजोत कौर (69 किग्रा) और निक्की (75 किग्रा) ने भी विश्व की शीर्ष पहलवानों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। रजत पदक जीतने पर भारतीय कुश्ती टीम को ईनाम के रूप में दस हजार डॉलर (लगभग छह लाख, 40 हजार रुपये) दिए गए।