महिला हॉकी टीम ने जीत से किया दौरे का अंत
दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया। टीम के लिए पूनम रानी ने दो गोल दागे। रविवार को जर्मनी के खिलाफ 2-3 से मिली हार से उबरते हुए भारत ने दौरे का अंत जीत से किया।
स्टेलनबॉश (दक्षिण अफ्रीका)। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय महिला हॉकी टीम ने बुधवार को स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया। टीम के लिए पूनम रानी ने दो गोल दागे। रविवार को जर्मनी के खिलाफ 2-3 से मिली हार से उबरते हुए भारत ने दौरे का अंत जीत से किया।
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया। लेकिन गोल करने में सफल नहीं रहीं। दौरे पर पहले भी स्कॉटलैंड को हरा चुकी भारतीय टीम की ओर से रानी ने पेनाल्टी कॉर्नर पर तेज तर्रार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। भारत ने विपक्षी रक्षापंक्ति को उलझाए रखा। जिसका उसे फायदा दूसरे गोल के रूप में मिला। वंदना कटारिया के गोल से स्कोर 2-0 हुआ। तीसरा क्वार्टर गोलरहित रहा। हालांकि भारतीय टीम पूरी तरह से हावी रही। चौथे और आखिरी क्वार्टर में पूनम ने अपना दूसरा और टीम की ओर से तीसरा गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। जो आखिर तक कायम रहा।