Move to Jagran APP

भारतीय महिला हॉकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत

भारतीय महिला हॉकी टीम जब आज स्वदेश वापस लौटी तो उसका जोरदार स्वागत हुआ। वर्ल्ड हॉकी लीग में अपने प्रदर्शन के दम पर ओलंपिक (रियो 2016) में तकरीबन अपनी जगह पक्की कर चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम का एयरपोर्ट पर फैंस ने ढोल बजाकर और जश्न मनाते हुए स्वागत किया।

By ShivamEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 03:19 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 03:31 PM (IST)
भारतीय महिला हॉकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम जब आज स्वदेश वापस लौटी तो उसका जोरदार स्वागत हुआ। वर्ल्ड हॉकी लीग में अपने प्रदर्शन के दम पर ओलंपिक (रियो 2016) में तकरीबन अपनी जगह पक्की कर चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम का एयरपोर्ट पर फैंस ने ढोल बजाकर और जश्न मनाते हुए स्वागत किया।

loksabha election banner

एंटवर्प (बेल्जियम) में आयोजित वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल में पांचवें नंबर पर रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक के लिए तकरीबन क्वालीफाइ कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले 1980 के मॉस्को ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। भारतीय टीम वर्ल्ड लीग में पांचवें स्थान पर रही है और उम्मीद यही है कि ये उनको ओलंपिक का टिकट दिला ही देगा।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वापसी के बाद टीम के कोच सीआर कुमार ने कहा, 'हमें पता था कि रियो ओलंपिक की दौड़ में बने रहने के लिए हमारा टॉप-5 में होना जरूरी है। अंतिम दो मैच हमारे लिए काफी अहम थे लेकिन लड़कियों ने दबाव और उम्मीदों के बीच हौसला बनाए रखा। खासतौर पर युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैं ये कह सकता हूं कि भारतीय महिला हॉकी का भविष्य उज्जवल होगा।'

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.