भारतीय टेनिस स्टार चेन्नई ओपन से करेंगे नए साल की शुरुआत
भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सोमवार से शुरू हो रहे चेन्नई ओपन से अपने नए सत्र की शुरुआत करेंगे। सोमदेव देववर्मन का इरादा जहां सिंगल्स खिलाडि़यों में शीर्ष 100 में जगह बनाने का होगा, तो वहीं लिएंडर पेस अपने पूर्व जोड़ीदार महेश भूपति के खिलाफ उतरेंगे। इस टूर्नामेंट के जरिये
चेन्नई। भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी सोमवार से शुरू हो रहे चेन्नई ओपन से अपने नए सत्र की शुरुआत करेंगे। सोमदेव देववर्मन का इरादा जहां सिंगल्स खिलाडि़यों में शीर्ष 100 में जगह बनाने का होगा, तो वहीं लिएंडर पेस अपने पूर्व जोड़ीदार महेश भूपति के खिलाफ उतरेंगे। इस टूर्नामेंट के जरिये भूपति नौ महीने बाद कोर्ट पर लौटेंगे।
इस भारतीय तिकड़ी के अलावा सभी की निगाहें ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन और पिछली बार के विजेता स्टानिस्लास वावरिंका पर होंगी। विश्व नंबर चार वावरिंका सातवीं बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। वावरिंका को पहले दौर में बाई मिली है। वावरिंका के अलावा स्पेन के फेलिसियानो लोपेज, रॉबर्ट बॉटिस्टा अगुट और बेल्जियम के डेविड गोफिन भी खिताब के मजबूत दावेदार हैं।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सिंगल्स वर्ग में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद देववर्मन को पहले ही दौर में विश्व नंबर 38 चीनी ताइपे के येन सुन लू से भिड़ना है। येन के खिलाफ मैच पर सोमदेव ने कहा, 'यह मुश्किल मैच होगा। येन का पिछला सत्र काफी शानदार रहा और उन्होंने शीर्ष 40 में जगह बनाई। मैंने उनके साथ दोहा में अभ्यास किया है, वह कड़े प्रतिद्वंद्वी हैं।' सिंगल्स वर्ग में रामकुमार रामनाथन भी चुनौती पेश करेंगे, जिन्हें वाइल्डकार्ड दिया गया है। रामनाथन पहले दौर में जापान के तातसुमा इतो से भिड़ेंगे। डबल्स वर्ग में भूपति ने साकेत मायनेनी के साथ जोड़ी बनाई है। आइपीटीएल के जनक भूपति ने अपना आखिरी टूर्नामेंट मार्च 2014 में खेला था। यह देखना दिलचस्प होगा कि 40 वर्षीय भूपति इस साल कितने और टूर्नामेंट खेलते हैं। लिएंडर पेस दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लासन के साथ चुनौती पेश करेंगे। पहले दौर में इस जोड़ी को बाई दी गई है।