शंघाई विश्व कप में भारतीय पुरुष तीरंदाज टाप पर
शंघाई। विश्वास, जयंत तालुकदार और राहुल बनर्जी की भारतीय पुरुष टीम ने तीरंदाजी विश्व कप चरण एक के क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं अनुभवहीन महिला टीम को नाकामी हाथ लगी। सेना के तीरंदाज विश्वास ने 662, तालुकदार ने 661 और बनर्जी ने 656 अंक जुटाए। भारतीय टीम ने पुरष क्वालीफिकेशन दौर में कुल 1979 अंक जुटाए। स्पेन
शंघाई। विश्वास, जयंत तालुकदार और राहुल बनर्जी की भारतीय पुरुष टीम ने तीरंदाजी विश्व कप चरण एक के क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं अनुभवहीन महिला टीम को नाकामी हाथ लगी।
सेना के तीरंदाज विश्वास ने 662, तालुकदार ने 661 और बनर्जी ने 656 अंक जुटाए। भारतीय टीम ने पुरष क्वालीफिकेशन दौर में कुल 1979 अंक जुटाए। स्पेन ने दूसरा तथा ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। दीपिका कुमारी, डोला बनर्जी और लैशराम बोमबायला देवी जैसी शीर्ष तीरंदाजों की गैरमौजूदगी में भारत की लक्ष्मी रानी माझी , प्रणिता वर्धिनेनी (614) और लावण्या नोमुला (612) क्रमश: 38वें, 64वें और 65वें स्थान पर रहीं। मैक्सिको की एदा रोमन ने 674 अंक के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय महिलाओं ने कंपाउंड वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिकर्व वर्ग में शीर्ष देश कोरिया सत्र के पहले टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहा है, जिससे भारतीय पुरुषों के पास पोडियम तक पहुंचने का शानदार मौका है।