भारतीय जूनियर हॉकी टीम की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की जीत से शुरुआत करते हुए गुरुवार को न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया। दोनों ही टीमों ने मैच की आक्रामक शुरुआत की और सातवें मिनट में भारत को पहली कामयाबी मिली।
नई दिल्ली। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे की जीत से शुरुआत करते हुए गुरुवार को न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया। दोनों ही टीमों ने मैच की आक्रामक शुरुआत की और सातवें मिनट में भारत को पहली कामयाबी मिली।
मनदीप सिंह ने गोल दाग भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। तीन मिनट बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और वरण कुमार ने इसे गोल में बदल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। 16वें मिनट में हरमनप्रीत ङ्क्षसह ने भारत की बढ़त को तीन गुना कर दिया। 0-3 से पिछड़ रही न्यूजीलैंड ने 25वें मिनट में अपना एकमात्र गोल दागा। इसके बाद 50वें मिनट में भारत के परविंदर सिंह और 54वें मिनट में सुमित टोपो ने गोल कर टीम को आसान जीत दिलाई।