भारतीय उम्मीदें टूटीं, साइना क्वॉर्टर फाइनल में हारकर बाहर
चीन की जियान वांग ने भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में हराकर भारतीय उम्मीदों को करारा झटका दिया है। विश्व की तीसरी नंबर की चीनी खिलाड़ी जियान वांग ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल को 21-17, 21-10 से मात दी
बर्मिघम। चीन की जियान वांग ने भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में हराकर भारतीय उम्मीदों को करारा झटका दिया है।
विश्व की तीसरी नंबर की चीनी खिलाड़ी जियान वांग ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल को 21-17, 21-10 से मात दी। जियान का अगला मुकाबला यिहान वांग से होगा से होगा जो कोरिया की यिओन जू बाइ को 21-8, 21-13 से क्वॉर्टर फाइनल में हराकर आगे बढ़ी हैं।