Move to Jagran APP

विश्व हॉकी रैंकिंग में भारतीय टीम ने लगाई छलांग

पिछले कुछ महीनों में किए अच्छे प्रदर्शन की बदौलत भारत की पुरुष हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में दो स्थान के फायदे के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई। जबकि महिला हॉकी टीम 13वें पायदान पर बरकरार है।

By sanjay savernEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2015 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2015 07:39 PM (IST)
विश्व हॉकी रैंकिंग में भारतीय टीम ने लगाई छलांग

ज्यूरिख। पिछले कुछ महीनों में किए अच्छे प्रदर्शन की बदौलत भारत की पुरुष हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में दो स्थान के फायदे के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई। जबकि महिला हॉकी टीम 13वें पायदान पर बरकरार है।

loksabha election banner

एशियाई खेलों की चैंपियन भारत ने बेल्जियम को पीछे छोड़ते हुए छठा स्थान हासिल किया। बेल्जियम टीम को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह सातवें क्रम पर है। न्यूजीलैंड आठवें स्थान पर है। पुरुष वर्ग में विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और महिला वर्ग में ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स की टीमें पहले स्थान पर विराजमान हैं। पुरुष वर्ग में नीदरलैंड्स दूसरे और जर्मनी तीसरे स्थान पर है। इंग्लैंड चौथे क्रम पर पहुंच गया है। अर्जेटीना ने लगातार सुधार करते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।

महिला वर्ग में यूरो हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारने के बाद भी नीदरलैंड्स ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया तीसरे और अर्जेटीना चौथे क्रम पर है।

- पुरुष हॉकी टीम के रणनीतिक कोच बने वान गेंट

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने नीदरलैंड्स के रोजर वान गेंट को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का रणनीतिक कोच नियुक्त किया है। गेंट की नियुक्ति 2016 रियो ओलंपिक के मद्देनजर हुई है। गेंट जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे। वह हाई परफॉरमेंस डाइरेक्टर व मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमैंस के साथ काम करेंगे। भारतीय टीम को 19 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

- अर्जेटीना दौरे के लिए महिला टीम घोषित

भुवनेश्वर। हॉकी इंडिया (एचआइ) ने अर्जेंटीना दौरे के लिए महिला हॉकी टीम की शनिवार को घोषणा कर दी। भारतीय टीम का दौरा 18 से शुरू हो रहा है जो 30 नवंबर को समाप्त होगा। रितु रानी को कप्तान, जबकि दीपिका को उपकप्तान की कमान सौंपी गई है।

टीम: सविता, राजरानी दोनों (गोलकीपर)

सुनीता लाकड़ा, दीपिका, सुशीला चानू, जसप्रीत कौर, दीप ग्रेस एक्का, रेणुका यादव, रितु रानी, लिलिमा मिंज, नवजोत कौर, मोनिका, नमिता, नवनीत कौर, रानी, पूनम रानी, वंदना कटारिया, अनुराधा।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.