गोल्फ: अर्जुन प्रसाद अब भी एशियन टूर कार्ड की दौड़ में
अर्जुन प्रसाद ने एशियाई टूर क्वालीफाइंग स्कूल में अच्छा खेल दिखाते हुए एशियाई टूर का कार्ड पाने की उम्मीदें जिंदा रखी हैं।
बैंकाक, पीटीआइ। भारत के 17 साल के एमेच्योर गोल्फर अर्जुन प्रसाद ने 2017 एशियाई टूर क्वालीफाइंग स्कूल के अंतिम चरण में लगातार तीसरे दौर में 60 का कार्ड खेला।
17 वर्षीय प्रसाद ने तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे पिछले दौर के 66 और 67 के कार्ड से उनका कुल स्कोर 14 अंडर 202 का हो गया। इससे वह संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर बने हुए हैं जिसका एक दौर और बाकी है।
खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रसाद बीती रात संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर थे। वह अब शीर्ष पर चल रहे जापान के जुन्या कामेशिरो (67, 62, 67) से छह शाट पीछे हैं। सुजान सिंह उनके बाद सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं, जो 12 अंडर 204 के कुल स्कोर से संयुक्त 23वें स्थान पर हैं।
क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
केवल शीर्ष 35 खिलाड़ियों को ही कार्ड मिलेगा जिससे प्रसाद और सुजान 2017 एशियाई टूर में खेलने का अधिकार हासिल करने में अच्छी स्थिति में हैं।