भारत ने जीती दक्षिण एशिया बास्केटबॉल चैंपियनशिप
भारत ने लगातार दूसरे साल दक्षिण एशिया बास्केटबॉल चैंपियनशिप (साबा) का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में उसने श्रीलंका को 93-44 से मात दी। नेपाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
बेंगलुरु। भारत ने लगातार दूसरे साल दक्षिण एशिया बास्केटबॉल चैंपियनशिप (साबा) का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में उसने श्रीलंका को 93-44 से मात दी। नेपाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
भारत और श्रीलंका दोनों टीमें इस महत्वपूर्ण मैच में अपने पिछले चारों मैच जीतकर परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ खिताब जीतने उतरी थीं, लेकिन भारतीय टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया। भारत ने हाफ टाइम तक 46-26 की मजबूत बढ़त बना ली थी जिसके बाद उसे जीत दर्ज करने में अधिक परेशानी नहीं हुई। भारत की ओर से तमिलनाडु के अरविंद अनादुरई ने सर्वाधिक 22 अंक जुटाए।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस जीत के साथ भारत ने सितंबर में चीन में होने वाली फीबा एशिया चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में भारत को एशियन चैंपियन ईरान, जापान और मलेशिया के साथ एक ग्रुप में रखा गया है।