Move to Jagran APP

नीदरलैंड्स से पार नहीं पा सके भारतीय लड़के

नई दिल्ली। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुए एफआइएच जूनियर हॉकी विश्व कप के अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय लड़कों ने जूझारू प्रदर्शन किया, लेकिन वह 2-3 से हार टाल नहीं पाए।

By Edited By: Published: Sat, 07 Dec 2013 11:32 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2013 11:33 AM (IST)
नीदरलैंड्स से पार नहीं पा सके भारतीय लड़के

नई दिल्ली। मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुए एफआइएच जूनियर हॉकी विश्व कप के अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय लड़कों ने जूझारू प्रदर्शन किया, लेकिन वह 2-3 से हार टाल नहीं पाए।

loksabha election banner

भारत ने पहले हाफ में ही तीन मैदानी गोल खाए। नीदरलैंड्स के मिलन वान बाल ने दो गोल (तीसरे और 28वें मिनट) दागे, जबकि मार्क रिजकर्स (25वें) ने एक गोल किया। भारत की तरफ से गुरजिंदर सिंह (13वें) पेनाल्टी के जरिए पहला गोल किया। टीम की तरफ से दूसरा गोल 42वें मिनट में आकाशदीप ने किया।

दिन के अंतिम और सबसे अहम मैच के तीसरे मिनट में ही वान ने एक शानदार फील्ड गोल करते हुए नीदरलैंड्स को बढ़त दिलाई, लेकिन 10 मिनट बाद ही भारत ने गुरजिंदर की मदद से स्कोर 1-1 कर दिया। भारत ने बराबरी तो आसानी से कर ली, लेकिन एड़ी चोटी का जोर लगाने के बावजूद भारतीय टीम बढ़त हासिल नहीं कर पाई। इस बीच नीदरलैंड्स ने और दो गोल करके मध्यांतर तक बढ़त मजबूत कर ली।

मनप्रीत ने सुनी सिर्फ दिल की

खिलाड़ियों के हाथों होनी चाहिए खेल संघों की डोर

मध्यांतर के बाद भारतीय टीम ने नई ऊर्जा के साथ आक्रमण शुरू किया। कई प्रयासों के बाद उसे 42वें मिनट में सफलता मिली। आकाशदीप ने एक उम्दा फील्ड गोल की मदद से भारत का दूसरा गोल किया। अब स्कोर 2-3 हो चुका था। इसके बाद भारत ने बराबरी का भरपूर प्रयास किया, लेकिन नीदरलैंड्स की मजबूत रक्षापंक्ति ने उसे अपने गोलपोस्ट तक फटकने भी नहीं दिया।

भारत पूल-सी में तीसरे स्थान पर है। कोरिया पहले और नीदरलैंड्स दूसरे क्रम पर है। भारत का दूसरा मैच शनिवार को कनाडा के साथ है। दिन के अन्य मैचों में पाकिस्तान ने मिस्त्र को 3-2 से हराया, मलेशिया ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। फ्रांस ने स्पेन को 4-3 से और दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया। बेल्जियम ने गत चैंपियन जर्मनी को हराकर बड़ा उलटफेर किया। बेल्जियम ने यह मैच 3-1 से जीता, जबकि कोरिया ने कनाडा को 7-4 से हराया। एक अन्य मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अजर्ेंटीना को 5-2 से मात दी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.