Move to Jagran APP

न्यूजीलैंड महिला हॉकी टीम ने भारत को आसानी से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को चार देशों की हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले में न्यूजीलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। पिप्पा हेवर्ड (18वें व 47वें मिनट) ने दो जबकि अनिता मॅक्लॉरेन (51वें) व पेट्रा वेबस्टर (53वें) ने एक-एक गोल दागा।

By sanjay savernEdited By: Published: Tue, 31 May 2016 09:06 PM (IST)Updated: Tue, 31 May 2016 09:13 PM (IST)
न्यूजीलैंड महिला हॉकी टीम ने भारत को आसानी से हराया

डार्विन, ऑस्ट्रेलिया। भारतीय महिला हॉकी टीम को चार देशों की हॉकी टूर्नामेंट के मुकाबले में न्यूजीलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। पिप्पा हेवर्ड (18वें व 47वें मिनट) ने दो जबकि अनिता मॅक्लॉरेन (51वें) व पेट्रा वेबस्टर (53वें) ने एक-एक गोल दागा।

loksabha election banner

भारत के लिए एकमात्र गोल अनुराधा देवी थोकचोम (58वें) ने किया। भारत ने सावधानी से शुरुआत की और अपने ही हाफ में जुटे रहे। न्यूजीलैंड ने जल्द ही दबाव बनाया और छठे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। गोलकीपर सविता ने अच्छा बचाव किया।

11वें मिनट में सविता ने एक और शानदार बचाव किया। दूसरे क्वार्टर में न्यूजीलैंड की हेवर्ड ने मैदानी गोल दागते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भारत ने जरूर कुछ आक्रामक मूव बनाए लेकिन वह बराबरी करने में सफल नहीं रहा। अंतिम क्वार्टर में लिलिमा मिंज को ग्रीन कार्ड मिला और इससे भारत केवल 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी।

इसका फायदा उठाते हुए न्यूजीलैंड की हेवर्ड ने अपना और टीम का दूसरा गोल दागा। इसके बाद लगातार अंतराल में अनिता व पेट्रा ने गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। अंत में अनुराधा ने गोल कर स्कोर 4-1 किया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.