एचआइएल: दिल्ली वेवराइडर्स ने मुंबई मैजिशियंस को हराया
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सरदार सिंह की अगुआई वाली दिल्ली वेवराइडर्स ने गुरुवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई मैजिशियंस को 2-1 से हरा दिया।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। सरदार सिंह की अगुआई वाली दिल्ली वेवराइडर्स ने गुरुवार को हॉकी इंडिया लीग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई मैजिशियंस को 2-1 से हरा दिया।
मैच की शुरुआत में दोनों ही टीमों ने आक्रामक हॉकी खेली, लेकिन गोल करने में किसी को सफलता नहीं मिली। 20वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने गोल कर दिल्ली को 1-0 से बढ़त दिलाई। मुंबई के कप्तान ग्लेन टर्नर ने 49वें मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच खत्म होने चार मिनट पहले 66वें मिनट में युवराज वाल्मीकि ने गोल कर दिल्ली को 2-1 से आगे कर दिया, यह स्कोर निर्णायक साबित हुआ।
इस जीत से दिल्ली को पूरे पांच अंक मिले, जिसकी बदौलत वह सात मैचों में 24 अंक के साथ वह शीर्ष पर है। उसके खाते में अब चार जीत, एक ड्रॉ और दो हार है। दूसरी तरफ अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं कर सकी मुंबई मैजिशियंस ने कुल खेले पांच मैचों में चार में हार झेली और एक में ड्रॉ खेला है।
जॉन अब्राहम के बाइकर्स ने बढ़ाया उत्साह :
दिल्ली वेवराइडर्स से जुड़े फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे। मैच में उनके बाइकर्स आकर्षण का केंद्र रहे। जॉन अब्राहम के 40 बाइकर्स हॉकी को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।
पढ़ें: अपनी गेंदबाजी से बहुत खुश हैं इशांत
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर