Move to Jagran APP

हैप्पी बर्थडे: सफलता की नई कहानी लिख रही हैं भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का आज जन्मदिन है।

By bharat singhEdited By: Published: Tue, 15 Nov 2016 01:42 PM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 02:39 PM (IST)
हैप्पी बर्थडे: सफलता की नई कहानी लिख रही हैं भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा 15 नवंबर 2016 को 30 साल की हो गईं। दुनिया भर में अपना नाम रोशन कर चुकीं सानिया अपने खेल और खूबसूरती दोनों के कारण चर्चा में रही हैं।

loksabha election banner

कभी सानिया की नोज़ रिंग ने सुर्खियां बटोरीं तो कभी उनकी मिनी स्कर्ट ने। इसके अलावा लेटेस्ट फैशन से अपडेट रहने वालीं सानिया ने अगस्त 2015 में इंडिया इंटरनेशनल जूलरी वीक (IIJW) में रैंप वॉक भी किया था।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वालीं सानिया डबल्स में वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी हैं। वह 2009 में वह भारत की ओर से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं।

सानिया को अब तक मिले इसके अलावा सानिया मिश्रित युगल में तीन बार और युगल में एक बार उपविजेता भी रह चुकी हैं।

खेल जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

सम्मान
2004- अर्जुन अवॉर्ड
2006- पद्मश्री
2006- मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर
2015- राजीव गांधी खेल रत्न
2016- पद्म भूषण

ग्रैंड स्लैम खिताब
2009- ऑस्ट्रेलियन ओपन का मिश्रित युगल खिताब
2012- फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब
2014- यूएस ओपन का मिश्रित युगल खिताब
2015- विंबलडन का युगल खिताब
2015- यूएस ओपन का युगल खिताब
2016- ऑस्ट्रेलियाई ओपन का युगल खिताब

खेल की दुनिया की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

क्रिकेट की दुनिया की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.