Move to Jagran APP

इस पूूर्व महान फुटबॉलर ने 75 की उम्र में की तीसरी शादी, 33 वर्ष छोटी हैं उनकी पत्नी

दुनिया के 75 वर्षीय इस महान फुटबॉलर ने तीसरी शादी की। उनकी पत्नी उनसे 33 वर्ष छोटी हैं।

By sanjay savernEdited By: Published: Sun, 10 Jul 2016 03:31 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jul 2016 08:07 PM (IST)
इस पूूर्व महान फुटबॉलर ने 75 की उम्र में की तीसरी शादी, 33 वर्ष छोटी हैं उनकी पत्नी

रियो डि जेनेरियो। दुनिया के महान फुटबॉलर पेले ने तीसरी शादी कर ली है। पेले फिलहाल 75 वर्ष के हैं और जिनसे उन्होंने शादी की है वो उनसे 33 वर्ष छोटी हैं। पेले ने 42 वर्षीय मार्सिया चेबेल से छह साल डेटिंग करने के बाद साओ पाउलो में शादी की।

loksabha election banner

इन दोनों की मुलाकात 1980 में एक कार्यक्रम के दौरान न्यूयॉर्क में हुई थी। हालांकि इन दोनों के बीच डेटिंग की शुरुआत 2010 में हुई। मार्सिया बिजनेस करती हैं और मुख्य रूप से जापान की हैं मगर वो ब्राजील में रहती हैं।

मार्सिया से पहले पेले ने रोसमेरी चोबली और एसिरिया से शादी की थी। वर्ष 1966 में उन्होंने रोसमेरी जबकि वर्ष 1994 में उन्होंने एसिरिया नीसीलेंटो से शादी की। पेले की पहली पत्नी से तीन जबकि दूसरी पत्नी से दो बच्चे हैं।

पेले ब्राजील के लेजेंड फुलटबॉलर हैं। ब्राजील ने तीन बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और तीनों बार पेले इस टीम का हिस्सा थे। उन्होंने ब्राजील के लिए कुल 91 मैच खेले और 91 गोल किए। पेलेे ने अपने पूरे करियर में 1363 मैचों में 1281 गोल किए हैं, जो एक विश्व रिकॉर्ड है और अब तक उसके आसपास भी कोई नहीं है।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.