38 साल बाद महान फुटबॉलर पेले ने भारत की धरती पर रखा कदम
महान फुटबॉलर पेले तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को कोलकाता पहुंच गए हैं। 38 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 'ब्लैक पर्ल' ने दूसरी बार यहां कदम रखा है। पेले के कोलकाता आगमन को लेकर फुटबॉल प्रेमी इस शहर के लोगों का उत्साह चरम पर है। पेले अाज सुबह 8.20
कोलकाता। महान फुटबॉलर पेले तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को कोलकाता पहुंच गए हैं। 38 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद 'ब्लैक पर्ल' ने दूसरी बार यहां कदम रखा है। पेले के कोलकाता आगमन को लेकर फुटबॉल प्रेमी इस शहर के लोगों का उत्साह चरम पर है। पेले अाज सुबह 8.20 बजे दमदम हवाई अड्डे पहुंचें। यहां से वह सीधे ताज बंगाल होटल जाएंगे और दिनभर होटल में विश्राम करेंगे।
इसके बाद सोमवार सुबह 11.30 बजे वे ताज बंगाल में मीडिया से मुखातिब होंगे। शाम को पेले नेताजी इंडोर स्टेडियम में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व संगीतकार एआर रहमान भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान वे 1977 की मोहन बगान टीम को सम्मानित करेंगे, जिनसे उनकी टीम कोस्मोस के खिलाफ इडेन गार्डेंस स्टेडियम में प्रदर्शनी फुटबॉल मैच खेला था।
13 अक्टूबर को फुटबॉल सम्राट साल्टलेक स्टेडियम में एटलेटिको डी कोलकाता के पहले होम मैच के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित होंगे। इससे पहले वे कोलकाता के खिलाडिय़ों के साथ दोपहर का भोजन भी करेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।