राष्ट्रीय खेलों में सफलता दिलाएगी विश्व तैराकी प्रतियोगिता में जगह
भारतीय तैराक जो राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा ले रहे हैं वो अब सिर्फ पदकों के लिए नहीं बल्कि विश्व तैराकी प्रतियोगिता में भी जगह हासिल करने उतरेंगे। दरअसल, तैराकी के विश्व संघ फीना ने राष्ट्रीय खेलों की तैराकी प्रतियोगिता को विश्व तैराकी प्रतियोगिता के लिए क्वॉलीफायर के तौर पर हरी
थिरुवनंथपुरम। भारतीय तैराक जो राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा ले रहे हैं वो अब सिर्फ पदकों के लिए नहीं बल्कि विश्व तैराकी प्रतियोगिता में भी जगह हासिल करने उतरेंगे। दरअसल, तैराकी के विश्व संघ फीना ने राष्ट्रीय खेलों की तैराकी प्रतियोगिता को विश्व तैराकी प्रतियोगिता के लिए क्वॉलीफायर के तौर पर हरी झंडी दे दी है।
स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वीरेंद्र नानावती ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, 'राष्ट्रीय खेल विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वॉलीफाइंग प्रतियोगिता भी होंगे। क्वॉलीफाइ करने के नियम और स्तर फीना पहले ही तय कर चुका है। जो तैराक उन टाइमिंग को हासिल कर लेंगे वो विश्व तैराकी प्रतियोगिता के लिए क्वॉलीफाइ कर लेंगे। राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा ले रहे सभी तैराकों को इसकी जानकारी दी जा चुकी है इसलिए जिन तैराकों ने खेलों में हिस्सा न लेने का फैसला किया है उन्हें ये जानकारी दी जा चुकी है।' विश्व तैराकी प्रतियोगिता इसी साल 24 जुलाई से कजान (रूस) में होगी, जो कि अगले साल रियो डी जेनेरो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वॉलीफाइंग प्रतियोगिता भी होगी।