मुश्किल में भारतीय हॉकी कप्तान, लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप
हाल में खबरें आई थीं कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने भारतीय मूल की पूर्व ब्रिटिश महिला हॉकी खिलाड़ी अशपाल कौर भोगल से सगाई कर ली है और वे जल्द ही शादी करने वाले हैं लेकिन ताजा खबरें चौंकाने वाली हैं। 21 वर्षीय अशपाल ने सरदार के
नई दिल्ली। हाल में खबरें आई थीं कि भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह ने भारतीय मूल की पूर्व ब्रिटिश महिला हॉकी खिलाड़ी अशपाल कौर भोगल से सगाई कर ली है और वे जल्द ही शादी करने वाले हैं लेकिन ताजा खबरें चौंकाने वाली हैं। 21 वर्षीय अशपाल ने सरदार के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है और चौंकाने वाले आरोप भी लगाए हैं। उधर, सरदार सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
- सरदार पर गंभीर आरोपः
खबरों के मुताबिक दोनों के बीच 2012 लंदन ओलंपिक के दौरान दोस्ती हुई थी और देखते-देखते ये रिश्ता और आगे बढ़ गया। बाद में एक इंटरव्यू में अशपाल ने सरदार के साथ सगाई की पुष्टि भी की थी और जल्द शादी करने की बात कही थी। हालांकि अब ये लव स्टोरी पूरी तरह से पलटती नजर आ रही है। अशपाल ने लुधियाना पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा है कि सरदार ने उनको दिमागी, शारीरिक और भावनात्मक तौर पर प्रताड़ित किया है। उन्होंने ये भी कहा कि पिछले साल सरदार ने जबरदस्ती करके उनका अबॉर्शन भी कराया था और बाद में शादी करने से भी इंकार कर दिया। अशपाल के मुताबिक वो सरदार के गांव जाकर उनके परिवार से भी मिली थीं और सरदार के परिवार ने ही सगाई की पेशकश सबसे पहले रखी थी।
खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
- सरदार के आरोपों को बेबुनियाद बतायाः
उधर, सरदार सिंह ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि, 'हां, मैं उसको जानता हूं लेकिन ये कहना कि मैंने उसको किसी भी तरह से परेशान किया, ये गलत है।' दोनों की सगाई हुई थी या नहीं, इस सवाल पर भी सरदार ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। सरदार सिंह ने कहा है कि ये सभी आरोप बेहद गंभीर हैं और वो इनका जवाब सही समय पर देंगे क्योंकि अभी उनका पूरा ध्यान हॉकी इंडिया लीग पर केंद्रित है जहां वो जेपी पंजाब वॉरियर्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं।