Move to Jagran APP

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाडि़यों को मिलेंगे 25 लाख रुपये

भारतीय हॉकी ने पहली बार सालाना पुरस्कार देने की घोषणा की है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Mon, 10 Nov 2014 07:37 PM (IST)Updated: Tue, 11 Nov 2014 12:15 AM (IST)
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाडि़यों को मिलेंगे 25 लाख रुपये

नई दिल्ली,राज्य ब्यूरो। भारतीय हॉकी ने पहली बार सालाना पुरस्कार देने की घोषणा की है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

loksabha election banner

हॉकी इंडिया के महासचिव मुहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि यह एक बड़ा कदम है। ये पुरस्कार खिलाडि़यों की भलाई के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन केलिए उनका मनोबल बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया परिवार को इसकी घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

भविष्य में भी खेल के प्रचार प्रसार के लिए ऐसे कदम उठाये जाएंगे। अहमद ने कहा कि अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा के दिवंगत बेटे ध्रुव बत्रा की स्मृति में हॉकी इंडिया ने महिला और पुरुष वर्ग में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार उनके नाम पर देने का फैसला किया है। ध्रुव का हाल ही में निधन हो गया था। हर पुरस्कार के साथ एक ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और नकद राशि दी जाएगी।

पुरस्कारों की सूची :

ध्रुव बत्रा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) : 25 लाख रुपये

ध्रुव बत्रा वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) : 25 लाख रुपये

सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी : (पुरुष अंडर 21) : 10 लाख रुपये

सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी (महिला अंडर 21) : 10 लाख रुपये

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर : पांच लाख रुपये

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर : पांच लाख रुपये

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर : पांच लाख रुपये

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड : पांच लाख रुपये

अमूल्य योगदान के लिए पुरस्कार (कोच और सहयोगी स्टाफ) : पांच लाख रुपये

असाधारण उपलब्धि के लिए प्रेसीडेंट अवार्ड : पांच लाख रुपये

पढ़ेंः भारत ने अॉस्ट्रेलिया से जीती हॉकी टेस्ट सीरीज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.