Move to Jagran APP

एफआइएच पुरस्कार: डोमैन व नाओमी बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

यहां इतिहास में पहली बार सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, गोलकीपरों, उदीयमान सितारों, कोचों और अंपायरों को एक रंगारंग समारोह में पुरस्कार दिये गए।

By ShivamEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 11:33 PM (IST)
एफआइएच पुरस्कार: डोमैन व नाओमी बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
एफआइएच पुरस्कार: डोमैन व नाओमी बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। बेल्जियम के कप्तान और ओलंपिक रजत पदक विजेता जॉन जॉन डोमैन और नीदरलैंड्स की नाओमी वान एस को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआइएच) ने 2016 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा। गुरुवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में दोनों को यह पुरस्कार दिये गए। इतिहास में पहली बार सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों, गोलकीपरों, उदीयमान सितारों, कोचों और अंपायरों को एक रंगारंग समारोह में पुरस्कार दिये गए।

loksabha election banner

भारतीय कप्तान और गोलकीपर पीआर श्रीजेश (वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) और हरमनप्रीत सिंह (सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी) के पुरस्कार की दौड़ में थे, लेकिन दोनों की झोली खाली रही। ब्रिटेन की मैडी हिच को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर का पुरस्कार मिला। वहीं आयरलैंड के डेविड हर्टे लगातार दूसरी बार वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर चुने गए। बेल्जियम के डोमैन के अलावा आर्थर वान डोरेन को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी चुना गया। वहीं महिला वर्ग में यह पुरसकार अजर्ेंटीना की मारिया ग्रानाटो को मिला। वह 2016 हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भी सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी चुनी गई थीं, जिसमें उनकी टीम ने खिताब जीता था।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच के पुरस्कार पुरुष और महिला दोनों वर्ग में ब्रिटेन को मिले। पुरुष वर्ग में डैनी कैरी और महिला वर्ग में कारेन ब्राउन ने यह पुरस्कार जीता। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंपायर का पुरस्कार जर्मनी के क्रिस्टियन ब्लाश और महिला वर्ग में बेल्जियम की लौरिन डेनफोर्ज को मिला। इस समारोह में देश के लिए तीन ओलंपिक खेल चुके बलबीर सिंह सीनियर भी खास तौर पर उपस्थित थे।

क्रिकेट से जुडी़ खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.